Sanjay Dutt ने बेटी त्रिशाला को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, बोले- 'मुझे तुम पर गर्व है'

संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने बेटी त्रिशाला को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। एक्टर ने बेटी के बचपन की थ्रोबैक फोटो शेयर की है। फोटो में एक्टर अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी बेटी त्रिशाला से बेहद प्यार करते हैं। संजय की बेटी ने फिल्मी इंडस्ट्री से हमेशा दूरी रखी। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। त्रिशाला अपनी डे टू डे लाइफ के बारे में फैंस संग शेयर करती रहती हैं। त्रिशाला आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। त्रिशाला के पिता संजय दत्त ने खास अंदाज में अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई दी। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर त्रिशाला के बचपन की फोटो शेयर की है। त्रिशाल की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है। इसी के साथ एक्टर ने बेटी के लिए प्यारा सा नोट भी लिखा है।

एक्टर का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो में एक्टर अपनी बेटी को गोद में लिए हुए बैठे हैं। एक्टर ने इस क्यूट सी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, मेरी राजकुमारी तुम्हारे इस खास दिन पर मुझे याद आता है कि मैं तुम्हारा पिता बनकर कितना खुद किस्मत हूं। तुम्हारा प्यार मेरी दुनिया को हमेशा रोशन करता है जिसे मैं बयां नहीं कर सकता हूं। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं त्रिशाला दत्त। मुझे तुम पर गर्व है।

End of Feed