16 साल बाद संजय दत्त ने पत्नी मान्यता संग फिर लिए सात फेरे, कपल के क्यूट वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

संजय दत्त और मान्यता दत्त की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। दोनों अक्सर साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों साथ फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल ने अपने घर में पूजा रखी थी।

संजय दत्त (Sanjay Dutt) और मान्यता दत्त (Manyata Dutt) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। एक्टर अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं। वो अक्सर अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। एक्टर ने एक बार फिर अपनी पत्नी के साथ पूजा सेरेमनी में सात फेरे लिए। संजय और मान्यता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों अग्नि कुंड के चारों तरफ घुमते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये भी पढ़ें- Abhishek Bachchan करने वाले हैं दूसरी शादी!! जया बच्चन ने इस हसीना को बताया होने वाली बहू,जानें वायरल वीडियो का सच

sanjay Dutt

Sanjay Dutt and Manyata (credit Pic: Instagram)

वीडियो में संजय दत्त रेड कलर के धोती -कुर्ता पहने हुए नजर आए। वहीं, एक्टर की पत्नी मान्यता ऑफ व्हाट कलर के सूट में नजर आ रही हैं। संजय मान्यता का हाथ पकड़े हुए सात फेरे लेत हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस क्यूट वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

End of Feed