Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Fan Reaction: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म भूल भुलैया 3 का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन जैसी अदाकाराएं मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म भूल भुलैया 3 का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया है, जिन्होंने भूल भुलैया 2 का निर्देशन भी किया था। फिल्म भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन एक बार फिर से रूह बाबा के किरदार में दिखाई देंगे, जो न केवल भूतों से बात करता है बल्कि लोगों को उनसे बचाता भी है। भूल भुलैया 3 के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है क्योंकि मेकर्स ने उनको इस कन्फ्यूजन के साथ छोड़ा है कि असली मंजुलिका कौन है?
फिल्म भूल भुलैया 3 का ट्रेलर देखने के बाद एक फैन ने लिखा है, 'रूह बाबा को एक बार फिर से देखने में मजा आएगा। इस बार वो एक नहीं बल्कि दो-दो मंजुलिका का सामना करेंगे।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'क्या रूह बाबा... इस बार दीवाली पर बड़ा धमाका करने के मूड में लग रहे हो। मैं तो इसी को देखने के लिए थिएटर जाऊंगा।'
ऐसा नहीं है कि सभी को फिल्म भूल भुलैया 3 का ट्रेलर अच्छा लगा है। कुछ लोगों का मानना है कि अनीस बज्मी की फिल्म में कुछ भी नया नहीं है। भूल भुलैया 3 में वही सब देखने को मिलेगा, जो वो भूल भुलैया 2 में देखे चुके हैं। जिन लोगों को भूल भुलैया 3 का ट्रेलर पसंद नहीं आई है, उनका कहना है कि दीवाली के मौके पर मेकर्स इसे लाकर गलती कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन इस पर भारी पड़ जाएगी, जिससे कार्तिक आर्यन के करियर को नुकसान होगा। वैसे आपको फिल्म भूल भुलैया 3 का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
