बॉलीवुड

सलमान-संजय के हाथ लगी धांसू हॉलीवुड थ्रिलर, सऊदी अरब में चल रही शूटिंग!

Salman-Sanjay Reunite for a Hollywood Project: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दो बेहतरीन एक्टर्स सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और संजय दत्त को एक धांसू हॉलीवुड प्रोजेक्ट ऑफर हुआ है।

Image

Salman Khan and Sanjay Dutt

Sanjay Dutt-Salman Khan reunite for a Hollywood project: संजय दत्त और सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। दोनों ने 'साजन', 'चल मेरे भाई' और 'ये है जलवा' जैसी कई फिल्मों में साथ में काम किया है। फैन्स इस जोड़ी को एक साथ फिर से साथ में देखने के लिए कई सालों से सपने सजाए हुए हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक संजय दत्त (Sanjay Dutt) और सलमान खान ने अब एक नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। यह हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बन रही एक जबरदस्त थ्रिलर मूवी है, जिसमें संजय-सलमान कई सालों के बाद स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे।

संजय-सलमान के मिला हॉलीवुड प्रोजेक्ट

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार संजय दत्त और सलमान खान को एक अमेरिकन थ्रिलर में देखा जाएगा। संजय और सलमान को इस मूवी में कास्ट करने की वजह ग्लोबल ऑडियंस के बीच दबदबा कायम करना है। सलमान खान और संजय दत्त की दुनिया भर में अच्छी फैन फॉलोइंग है, खास तौर पर मिडिल ईस्ट में। ग्लोबल ऑडियंस को टारगेट करने के लिए मेकर्स ने सलमान-संजय को लिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें सलमान खान इन दिनों फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना सहित कई बड़े-बड़े एक्टर्स लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म को रिलीज करने के लिए निर्माताओं ने ईद 2025 की डेट चुनी है। वहीं दूसरी ओर संजय दत्त के पास 'हाउसफुल 5', 'बागी 4' और 'सन ऑफ सरदार 2' जैसी कई फिल्में हैं, जिनपर वो काम कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article