बॉलीवुड

संगीता बिजलानी और सलमान खान की शादी के छप गए थे कार्ड!! एक्ट्रेस ने बताया क्या था रिश्ते का सच

Sangeeta Bijlani talk about Relationship with Salman Khan: हाल ही में एक्ट्रेस इंडियन आइडल 15 शो में नजर आई और उन्होंने सलमान खान संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि एक कंटेस्टेंट उनसे सलमान खान के बारे में सवाल करता है और संगीता हैरान कर देने वाला जवाब देती है।

Image

Sangeeta Bijlani talk about Relationship with Salman Khan

Sangeeta Bijlani talk about Relationship with Salman Khan: एक्ट्रेस संगीता बिजलानी( Sangeeta Bijlani) का नाम सलमान खान( Salman Khna) की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर आता है। हर कोई यह जानता है कि सलमान खान( Salman Khan) और संगीता शादी करने वाले थे। हाल ही में एक्ट्रेस इंडियन आइडल 15 शो में नजर आई और उन्होंने सलमान खान संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि एक कंटेस्टेंट उनसे सलमान खान के बारे में सवाल करता है और संगीता हैरान कर देने वाला जवाब देती है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

संगीता इंडियन आइडल 15 ( Indian Idol 15) के आगामी एपिसोड में एक विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देने वाली हैं। शो के लिए हाल ही में जारी किए गए प्रोमो ने फैंस के बीच उत्सुकता जगा दी है क्योंकि इसमें संगीता सलमान के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात करती हैं। क्लिप में प्रतियोगी मानसी घोष संगीता से लंबे समय से चली आ रही अफवाह के बारे में बेबाकी से पूछती हैं, वह कहती हैं क्या शादी रद्द होने से पहले उनकी और सलमान की शादी के कार्ड छप गए थे?

इस सवाल ने जज से लेकर दर्शकों तक सबको हैरान कर दिया। विशाल ददलानी ( Vishal Dadlani) से लेकर श्रेया घोषाल( Shreya Ghoshal) तक हर कोई संगीता को हैरानी से देखता है। तभी संगीता बिजलानी जवाब देती है कि 'इसमें कोई झूठ तो नहीं है' ये सुनकर सभी लोग चौक जाते हैं। इसके बाद वह क्या सच्चाई बताती है ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article