बॉलीवुड

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के फार्महाउस में घुसे चोर, एक्ट्रेस ने दी तोड़फोड़ की जानकारी

Sangeeta Bijlani Pune Farmhouse: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) के पुणे जिले के मावल में स्थित फार्महाउस में चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। खबर के मुताबिक ये मामला तब उजागर हुआ जब संगीता चार महीने बाद अपने फार्महाउस पहुंचीं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Image

Image Source: Google

Sangeeta Bijlani Pune Farmhouse: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) के पुणे जिले के मावल में स्थित फार्महाउस में चोरी और तोड़फोड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई है। चोरों ने पूरे फॉर्महाउस में जमकर उत्पात मचाया है। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बारे में तब पता चला जब शुक्रवार को एक्ट्रेस कई महीनों बाद अपने फॉर्महाउस पर पहुंचीं। संगीता बिजलानी ने पुणे ग्रामीण पुलिस को अपनी शिकायत दी है। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। तो चलिए जानते हैं इस मामले पर अभी तक क्या अपडेट सामना आया है।

संगीता बिजलानी ने पुलिस से कही ये बात

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल को शिकायत में कहा, 'मैं अपने पिता की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण फार्महाउस नहीं जा पाई थीं। आज मैं अपनी दो हाउसहेल्प के साथ फार्महाउस गई थी। वहां पहुंचते ही मुझे यह देखकर झटका लगा कि मेन गेट टूटा हुआ था। जब हम अंदर गए तो खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी, एक टीवी सेट गायब था और दूसरा टूटा हुआ था।' इसके अलावा उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि 'चोरों ने टॉप फ्लोर पर काफी तोड़फोड़ की है। सभी बिस्तर टूटे हुए थे और कई घरेलू सामान और कीमती सामान चोरी हो गए।' इस घटना को लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। इस खबर के सामने आने के बाद संगीता बिजलानी के फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

संगीता बिजलानी के घर से जुड़े इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस फार्महाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। आपको बता दें कि संगीता बिजलानी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। संगीता बिजलानी का नाम बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ता रहा है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article