संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म एनिमल (Animal) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कई लोग एनिमल को महिला विरोधी बताकर जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। अब निर्देशक ने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। निर्देशक ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किरण राव पर पलटवार किया है। किरण राव (Kiran Rao) ने अपने एक इंटरव्यू में कबीर सिंह और बाहुबली को महिला विरोधी फिल्में कहा था। इस पर संदीप ने अपना रिएक्शन दिया है।
Sandeep Reddy Vanga-Kiran Rao (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Poonam Pandey Death: पूनम पांडे के निधन से सदमे में हैं लोग, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- यकीन नहीं हो रहा है
संदीप ने कहा कि उन्हें पहले आमिर खान की फिल्म दिल देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे एक सह निर्देशक ने सुपरस्टार की दूसरी एक्स वाइफ का लेख दिखाया जिसमें वो कह रही थीं कि कबीर सिंह और बाहुबली जैसी फिल्में महिला को पीछे करने के लिए बनाई जाती है। निर्देशक ने कहा कि ऐसे लोगों को पता नहीं होता है क्या कह रहे हैं। उन्हें पीछे और आगे ले जाने के बीच में फर्क नहीं पता है।
संदीप रेड्डी वांगा ने किरण राव पर कसा तंज
निर्देशक ने कहा, मैं उस महिला से कहना चाहूंगा कि आमिर खान से पूछो खंबे जैसे खड़ी हैं, लड़की है या फुलझड़ी है इसका क्या मतलब है। फिर मेरे पास आना। मैं आपको याद दिला दूं दिल फिल्म में आमिर उस लड़की का लगभग रेप करने की कोशिश करते हैं और फिर उन्हें उसी से प्यार हो जाता है। वो क्या था। मुझे समझ नहीं आता है कि वो बिना जानकारी जुटाएं इस तरह की बातें क्यों करती है।
