Sameer Anjaan Slams Nora Fatehi Dilbar: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार समीर अंजान (Sameer Anjan) ने कई गीत लिखे हैं। उनके लिखे गीत आज भी सुपरहिट है और लोगों की पहली पसंद है। समीर अंजान बॉलीवुड में गानों के रीक्रिएशन के हमेशा से खिलाफ रहे हैं। इस बीच समीर अंजान ने नोरा फतेही (Nora Fatehi) के गाने 'दिलबर' को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-'शोर बढ़ गया है' Sameer Anjaan ने Gen Z बॉलीवुड बॉलीवुड म्यूजिक पर कसा तंज)
नोरा फतेही के गाने 'दिलबर' पर फूटा समीर अंजान का गुस्सा (pic credit-instagram)
नोरा फतेही के गाने 'दिलबर' पर फूटा लेखक समीर अंजान का गुस्सा (pic credit-instagram)
समीर अंजान ने कही ये बात
समीर अंजान ने न्यूज 18 से बात करते हुए नोरा फतेही के सॉन्ग दिलबर के राइटर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ''मैंने सिर्फ आशिकी 3 के लिए यह वर्जन लिखा है। प्रीतम ने कंपोज किया और विशाल मिश्रा ने गाया। मुझे हमेशा लगता है कि मूल गीतकार को ही रीक्रिएटेड वर्जन भी लिखना चाहिए।' अपने ही आइकॉनिक गाने को दोबारा लिखने पर समीर ने कहा, 'मुझे तकलीफ हुई क्योंकि मैंने मूल गाना लिखा था और अब नया वर्जन लिखना पड़ा। मुखड़ा वही है, लेकिन अंतरा बदल गया है। जब आप सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। कहानी अलग है, किरदार अलग हैं और डायरेक्टर भी अलग है। समीर अंजान का पुराने गानों के रीक्रिएटेड वर्जन से अनुभव अच्छा नहीं रहा है।
समीर अंजान का फूटा गुस्सा
समीर अंजान खासतौर पर सत्यमेव जयते में दिलबर गाने को लेकर नाराज थे, जिसे शब्बीर अहमद और इक्का ने लिखा था। समीर ने कहा, 'उन्होंने मुझे यह गाना लिखने नहीं दिया। किसी फालतू राइटर को बुलाकर बस दो नई लाइनें लिखवा दीं। यह गलत है। लेकिन अब मुझे तू मेरी जिंदगी है लिखने का मौका मिला है, तो आप फर्क देखेंगे।' उन्होंने अन्य म्यूजिक टीमों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'जावेद अख्तर साहब को 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टाइटल ट्रैक क्यों नहीं लिखने दिया गया? 'पति पत्नी और वो' के मेकर्स से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने 'आंखियों से गोली मारे' का रीक्रिएटेड वर्जन मुझे क्यों नहीं लिखने दिया?' हालांकि समीर ने भूल भुलैया 3 की टीम की तारीफ की क्योंकि उन्होंने उन्हें शामिल किया। समीर ने कहा, 'मैंने भूल भुलैया 3 के लिए मेरे ढोलना 3.0 लिखा, जिसे सोनू निगम ने गाया। मैंने मूल अमी जे तोमार भी लिखा था। मेरे ढोलना 3.0 पहले जितना ही क्लासिक बना। बीच वाला वर्जन किसी और से लिखवाया गया था, लेकिन वह उतना नहीं बना। शायद वे नए लोगों को मौका देना चाहते हैं, लेकिन वे हमारी बनाई हुई उम्मीदों पर कैसे खरे उतरेंगे?' मालूम हो कि समीर अंजान हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं।
