Samay Ranveer Controversy: समय रैना के कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर ऐसा एडल्ट जोक किया कि हर किसी ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। ये विवाद इस कदर बढ़ गया है कि समय रैना को यूट्यूब से इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे एपिसोड हटाने पड़ गए हैं। कुछ एडल्ट जोक्स की वजह से समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को लाखों लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। बीते दिन समय रैना ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी कि वो अपने शो के सारे एपिसोड हटा रहे हैं और पुलिस जांच में मदद करेंगे।
समय रैना के पोस्ट पर बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर कटाक्ष करने की कोशिश की है लेकिन ये कटाक्ष उन पर ही उल्टा पड़ गया है। विवेक अग्निहोत्री ने इस पोस्ट में लिखा है, 'आज एक कश्मीरी पंडित के तौर पर समय रैना को पता चला होगा कि तब कैसा लगता है जब कई सारे लोग एक साथ लिंच करने के लिए आते हैं। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है, क्लब में आपका स्वागत है।'

Samay
विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि विवेक अग्निहोत्री मुद्दे में अपना प्रमोशन करने का मौका तलाशते हैं। समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया विवाद में कश्मीरी पंडितों की बात घुसड़ने की कोई तुक नहीं है और विवेक को ऐसा नहीं करना चाहिए। एक व्यक्ति ने लिखा है, 'क्या विवेक सर अब आपकी फिल्म हिट हो चुकी है... आपको ये सब करने की जरूरत नहीं है।' तो वहीं दूसरे ने लिखा है, 'विवेक जी आप जो बात लिख रहे हैं, उसका इस विवाद से कोई लेना देना नहीं है।'
