कोंडा सुरेखा के कमेंट के बाद Samantha Ruth Prabhu ने मंदिर में टेका माथा, फैन्स को दी नवरात्रि की बधाई

Samantha Visit Temple Amid K Surekha's Controversy: तेलंगाना मिनिस्टर कोंडा सुरेखा (Konda Surekha) ने सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक होने का जिम्मेदार बीआरएस लीडर केटीआर को बताया था। इस बयान के बाद बवाल मच गया है। इसी बीच सामंथा ने सभी बातों को साइड कर नवरात्रि में लिंगा भैरवी मंदिर के दर्शन किए।

Samantha Visit Temple Amid K Surekha's Controversy: तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा (Konda Surekha) ने जबसे नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के तालक पर किए कमेंट्स के बवाल मचा हुआ है। कोंडा सुरेखा के विवाविद बयान के बाद सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने इन सब बातों की परवाह किए बिना कोइम्बटोर में स्थित लिंगा भैरवी मंदिर के दर्शन किए। सामंथा ने देवी के साथ हाथ जोड़कर हुए फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। सामंथा की ये सभी पिक्स इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और एक्ट्रेस के फैन्स उनका लगातार सपोर्ट कर रहे हैं।

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रुथ प्रभु द्वारा किए गए पोस्ट में एक्ट्रेस को लाल शॉल कैरी किए हुए देखा जा सकता है। सामंथा गहरी प्रार्थना में लीन नजर आ रही हैं। पोस्ट साझा करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने आपके शब्द ले लिए हैं। धन्यवाद, देवी! आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं।' इस पोस्ट के माध्यम से सामंथा ने अपने फैन्स को नवरात्रि की बधाई दी है।

End of Feed