Salman Khan's Kick 2 Announced: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग में हर गुजरते दिन बढ़ोतरी हो रही है। 'टाइगर 3' की सफलता के बाद भाईजान ने अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मूवी को शूटिंग जोरों-शोरों से की जा रही है। फिल्म में सलमान खान को अब तक ना देखे जाने वाले अवतार में देखा जाएगा। 'सिकंदर' के शूटिंग सेट से अब निर्माता साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) ने भाईजान के नए प्रोजेक्ट यानी 'किक 2' (Kick 2) की धांसू अनाउंसमेंट कर दी है।
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने सोशल मीडिया पर सलमान खान की जबरदस्त फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ निर्माता ने सलमान खान की 'किक 2' की घोषणा भी कर दी है। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, 'यह एक शानदार 'किक 2' का फोटो शूट था सिकंदर...!!! ग्रैंड साजिद नाडियाडवाला की ओर से।'
'किक 2' की घोषणा के बाद से सलमान खान के फैन्स खुशी से झूम उठे हैं। 'किक 2' की घोषणा के बाद एक यूजर ने लिखा, 'बॉक्स ऑफिस खतरें में पड़ने वाला है।' कई लोगों को अभी भी कन्फ्यूजन है। एक यूजर ने लिखा, 'कहीं सिकंदर ही किक 2 तो नहीं है?' मेकर्स ने फिल्म 'किक 2' की स्टारकास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। फिल्म की स्टारकास्ट की कास्टिंग अभी होनी बाकी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनने जा रही 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना को लीड रोल में देखा जाएगा। फिल्म में प्रतीक बब्बर और सुनील शेट्टी सहित कई कलाकर अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान ने एक एक्शन थ्रिलर के लिए साउथ डायरेक्टर एटली कुमार के साथ भी हाथ मिलाया है।
