Sam Bahadur Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मूवी सैम बहादुर (Sam Bahadur) को दर्शकों के जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। सैम बहादुर को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर को दमदार फिल्म बताया जा रहा है, जिसकी कहानी और एक्टिंग कमाल की है। फिल्म में विक्की कौशल का ट्रांसफॉर्मेशन और एक्टिंग के काफी चर्चे हैं। सभी पॉजिटिव चीजों के बाद बॉक्स ऑफिस पर सैम बहादुर फेल होती दिख रही है। फिल्म को रणबीर कपूर की एनिमल के कड़ी टक्कर मिल रही है। दोनों फिल्मों के क्लैश का नुकसान सैम बहादुर को होता साफ दिख रहा है।
Sam Bahadur Box Office Collection Day 6
यह भी पढ़ें- Varun और Manushi की फिल्म Operation Valentine गई ठंडे बस्ते में, फिल्म को अनिश्चित समय के लिए किया स्थगित
विक्की कौशल के साथ ही फिल्म में सान्या मल्होत्रा के काम की भी तारीफ हो रही है। आइए अब सैम बहादुर के छटवें दिन के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
छटवें दिन सैम बहादुर ने की इतनी कमाई
Sainik इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सैम बहादुर ने रिलीज के छटवें दिन 3.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इससे पहले बीते दोनों दिनों सैम बहादुर ने 3.50-3.50 करोड़ की ही कमाई की है। इससे साफ हो गया है कि एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से सैम बहादुर को काफी नुकसान होता दिख रहा है। 6 दिनों के बाद भी फिल्म की कुल कमाई 35.95 करोड़ तक ही पहुंच पाई है। अब फिल्म को दूसरे वीकेंड पर रफ्तार पकड़ने की जरूरत है।
