Tiger 3 advance booking: शाहरुख खान की 'पठान' को पटखनी देगी Salman Khan स्टारर, इतनी हुई एडवांस बुकिंग

Salman Khan's Tiger 3 advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) की एडवांस बुकिंग खुल गई हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म शाहरुख खान की 'पठान' और सनी देओल की 'गदर 2' का रिकॉर्ड बड़ी आसानी से तोड़ देगी।

Tiger 3 advance booking: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) दिवाली के दिन यानी 12 नवंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहली इसकी बॉक्स ऑफिस पर इसकी एडवांस बुकिंग ओपन कर दी है। एडवांस बुकिंग के ओपन होने के बाद भाईजान के फैन्स धडल्ले से 'टाइगर 3' टिकिट्स खरीद रहे हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान की 'टाइगर 3' एडवांस बुकिंग के मामले में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' (Pathaan) को धूल चटा सकती है।

Shah Rukh Khan and Salman Khan

रिपोर्ट्स के मुताबिक टिकिट खिड़की पर सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' को अच्छी शुरुआत मिली है। सलमान खान की 'टाइगर 3' अब पठान, जवान और गदर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आगे बढ़ रही है। अच्छा मुनाफा पाने के लिए निर्माताओं ने 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग एक हफ्ते पहले ही खोल दी है, जिसे ज्यादा से ज्यादा इसकी टिकिट खरीद सकें। मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद जैसे शहरों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। बता दें 'टाइगर 3' की टिकिट की कीमत 120 रुपये से लेकर 1600 रुपये तक रखी गई है।

End of Feed