Tiger 3 advance booking: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) दिवाली के दिन यानी 12 नवंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहली इसकी बॉक्स ऑफिस पर इसकी एडवांस बुकिंग ओपन कर दी है। एडवांस बुकिंग के ओपन होने के बाद भाईजान के फैन्स धडल्ले से 'टाइगर 3' टिकिट्स खरीद रहे हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान की 'टाइगर 3' एडवांस बुकिंग के मामले में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' (Pathaan) को धूल चटा सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक टिकिट खिड़की पर सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' को अच्छी शुरुआत मिली है। सलमान खान की 'टाइगर 3' अब पठान, जवान और गदर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आगे बढ़ रही है। अच्छा मुनाफा पाने के लिए निर्माताओं ने 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग एक हफ्ते पहले ही खोल दी है, जिसे ज्यादा से ज्यादा इसकी टिकिट खरीद सकें। मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद जैसे शहरों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। बता दें 'टाइगर 3' की टिकिट की कीमत 120 रुपये से लेकर 1600 रुपये तक रखी गई है।
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी सलमान खान की 'टाइगर 3' में कटरीना कैफ एक बार ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखाई देंगी। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान के साथ पहली बार फिल्म में इमरान हाशमी भी लीड विलेन के रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा के बैनर तले किया गया है।
