बॉलीवुड

Salman Khan की सिक्योरिटी ने दिया फैन को धक्का, वीडियो देख लोगों ने कहा 'ये बिसनोई का खौफ है'

Salman Khan Bodyguard Pushed Fan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर की सिक्योरिटी को तोड़ उनसे मिलने पहुँचता है लेकिन बॉडीगार्ड उस फैन को धक्का मार देते हैं।

Image

Salman Khan Bodyguard Pushed Fan

Salman Khan Bodyguard Pushed Fan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म हो या पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा विषय हर जगह बने होते हैं। साथ ही आज कल उनकी फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) से एक्टर की फैन फोल्लोविंग में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान से जुडी एक वीडियो वायरल हो रही है। ये वीडियो देख फैंस काफी चौंक गए है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट देखिये आखिर ऐसा क्या है उस वीडियो में।

दरअसल कल सलमान खान (Salman Khan) गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया को अटेंड करने गए थे। ऐसे में मुंबई लौटते हुए उन्हें एयरपोर्ट पर भारी सिक्योरिटी के साथ देखा गया। ऐसे में वीडियो में देखा जा सकता है एक फैन भाईजान के साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए आता है, लेकिन तभी उनके बॉडीगार्ड उसे धक्का मार देते हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये बिसनोई का ख़ौफ़ है भाई ..डर है और कुछ नहीं। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि मैं उसे दोष नहीं देता! मनुष्य केवल अपने जीवन को ज्ञात और अज्ञात शत्रुओं से सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहा है।

जानकारी के लिए बता दें गैंगस्टर की लॉरेंस बिशॉनी ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। जिसके कारण एक्टर को सरकार द्वारा Y सिक्योरिटी मिली है। साथ ही एक्टर ने कुछ समय पहले ही बुलेट प्रूफ गाड़ी मंगवाई है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article