SCOOP: 2026 में रिलीज नहीं होगी Salman Khan की 'Maatrubhumi', लंबा हुआ फैन्स का इंतजार

Salman Khan's Maatrubhumi to Release in 2027: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सलमान खान की अपकमिंग वॉर ड्रामा बेस्ड मूवी 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' को निर्माताओं ने 2027 में रिलीज करने का निर्णय लिया है।

Salman Khan's Maatrubhumi to Release in 2027: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी चर्चित फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi May War Rest in Peace) की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी को मेकर्स ने पहले साल 2026 में ईद के खास मौके पर रिलीज करने वाले थे। मगर बाद में इस मूवी को टाल दिया गया। इस मूवी का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था, जिसे बाद में बदलकर मेकर्स ने 'मातृभूमि' कर दिया। यह फिल्म 2020 के भारत-चीन संघर्ष पर आधारित है। कुछ महीनों पहले ही दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर हुए हैं। रक्षा मंत्रालय को फिल्म के कंटेंट और चीन का जिक्र करने पर आपत्ति भी थी, जिस वजह से इसके कुछ हिस्सों को री-शूट भी किया गया। लगातार देरी होने के बाद अब मेकर्स ने इस मूवी को 2027 में रिलीज करने का निर्णय लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box office Day 3: अजय देवगन स्टारर के नाम का बजा डंका, कमाई रही इतने करोड़)

Salman Khan's Maatrubhumi to Release in 2027

'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' 2027 में होगी रिलीज

2027 में रिलीज होगी सलमान खान की 'मातृभूमि'

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' को निर्माता 2026 में रिलीज करने के लिए एकदम तैयार थे लेकिन अब उन्होंने इसे 2027 में सिनेमाघरों में पेश करने का फैसला किया है। इस मूवी को लेकर कई समस्याएं सामने आ रही है, जिसे वो जल्द से जल्द सोल्व करने में लगे हुए हैं। सलमान खान हमेशा से ही बेवजह किसी फिल्म से क्लैश करना सही नहीं समझते हैं। अगर वह टकराव का फैसला करते भी हैं तो यह निर्णय लेने से पहले वो दूसरी पार्टी को जानकारी दे देते हैं। सुनने में यह भी आ रहा है कि चीजें जल्द ठीक नहीं होती हैं तो मेकर्स इस मूवी को 2027 तक के लिए टाल सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Salman Khan के डैशिंग लुक ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैन्स को याद आई भाईजान की 'वांटेड' एनर्जी)

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' का निर्देशन अपूर्वा लाखिया द्वारा किया जा रहा है। इस मूवी में सलमान खान को एक आर्मी ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में सलमान खान को चित्रांगदा सिंह के साथ लीड रोल में देखा जाएगा। इस मूवी में मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, ज़ेन शॉ, अभिश्री सेन, जावेद खान और विपिन भारद्वाज जैसे कई कलाकार भी मौजूद हैं। इसके अलावा सलमान खान के पास वामशी पेडिपल्ली की नेक्स्ट भी है, जिसकी शूटिंग भाईजान बड़े जोरों शोरों के साथ कर रहे हैं।

End of Feed