बॉलीवुड

Salman Khan संग शिकार पर गईं थी Ex-गर्लफ्रेंड सोमी अली, लॉरेंस बिश्नोई को बताकर क्या साबित करना चाहती हैं एक्ट्रेस?

Salman Khan's Ex girlfriend Somy Ali on Lawrence Bishnoi: सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी गहराती ही जा रही है। इस बीच अब सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोनी अली इस मामले में काफी बयान दे रही हैं। अब सोमी ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे चीजें और भी खराब हो सकती हैं।

Image

Somy Ali reveals she went for hunting with salman khan

Salman Khan's Ex girlfriend Somy Ali on Lawrence Bishnoi: सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी के मामले में अब खान परिवार से लेकर उनके करीबी दोस्त भी अपने बयान दे रहे हैं। सलमान के पित सलीम खान ने कुछ समय पहले ही यह खुलासा किया था कि सलमान खान ने काले हिरण का शिकार नहीं किया है। सलीम ने कहा कि उन्होंने खुद सलमान से पूछा और अगर उन्होंने ऐसा किया होता तो वह मुझे जरूर बताता। जब सलमान ने कोई गलती की ही नहीं है तो वह उनके लिए माफी क्यों मांगे। यह भी पढ़ें- Fact Check: ऐश्वर्या राय को तलाक देकर निम्रत कौर संग सगाई की फिराक में थे अभिषेक? नहीं बचाना चाहते बिखरता परिवार!

माफी मांगने का मतलब यह होगा कि सलमान ने यह मान लिया है कि उन्होंने काले हिरण की हत्या की है। इस बीच अब सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोनी अली इस मामले में काफी बयान दे रही हैं। अब सोमी ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे चीजें और भी खराब हो सकती हैं। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

सलमान खान के साथ शिकार करने जाती थीं सोमी अली

सोमी अली ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं बस यही चाहती हूं कि किसी की हत्या न हो। इससे मुझे कोई फायदा नहीं है। मुझे कोई पब्लिसिटी नहीं चाहिए। लेकिन मैं नहीं चाहती कि किसी की हत्या हो। जो भी मेरा पड़ोसी है, जो भी किसी का दोस्त है, किसी की हत्या नहीं होनी चाहिए। किसी को किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। मैं हिंसा के खिलाफ हूं। मैं सलमान खान के साथ कई बार शिकार पर गई हूं। मैं नवंबर में लॉरेंस बिश्नोई से मिलूंगी।' उन्होंने आगे बताया कि सलमान ने उनसे कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि काले हिरण की पूजा की जाती है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article