Salman Khan’s 59th Birthday: भांजी आयत के साथ केक काटकर सलमान खान ने मनाया जन्मदिन, देखें इनसाइड पिक्स

Salman Khan’s 59th Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर सलमान खान (Salman Khan's Birthday) आज यानी 27 दिसंबर के दिन अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। सलमान खान के सेलिब्रेशन की कई इनसाइड पिक्स इस समय इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Salman Khan’s 59th Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan's Birthday) 27 दिसंबर के दिन 59 साल के हो गए हैं। भाईजान के जन्मदिन पर उनके फैन्स और फॉलोअर्स लगातार बधाई दे रहे हैं। सलमान खान ने भी बीती रात अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बड़ी धूमधाम के साथ बर्थडे का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर सलमान खान की बर्थडे सेलिब्रेशन की कई पिक्स तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान सलमान खान को भांजी आयत के साथ केक काटते हुए देखा। इस पल को सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने रिकॉर्ड किया।

Salman Khan’s 59th Birthday

बॉलीवुड इंडस्ट्री के म्यूजिक कंपोजर साजिद खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की पिक्स को शेयर किया है। इन पिक्स में सलमान खान को बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा के साथ खड़े हुए देखा जा सकता है। आयत के साथ सलमान खान का केक कट करते हुए का वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। हरकोई सलमान खान को कमेंट्स में बर्थडे विश कर रहा है। साजिद खान ने इन पिक्स को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'जन्मदिन की बधाई हो बड़े भाई सलमान खान और हमारी प्यारी एंजेल आयत को भी। लव यू ऑलवेज।'

End of Feed