डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार को निधन (manmohan singh death) हो गया। उनकी मौत के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा है। दो बार प्रधानमंत्री रहे और 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद अस्पताल ने उनके निधन हो गया। उनके निधन के बाद अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर दुख जताया है। आइए जानते हैं कि अनुपम खेर ने क्या कहा है। डॉ. मनमोहन सिंह की मौत के बाद सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा-'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। फिल्म TheAccidentalPrimeMinister के लिए एक साल से ज्यादा का समय उनके बारे में रिसर्च किया है। जिसके बाद मुझे ऐसा लगता है कि मैंने सच में उनके साथ इतना समय बिताया है। वह बहुत अच्छे इंसान थे। व्यक्तिगत रूप से ईमानदार, महान अर्थशास्त्री एवं अत्यंत विनम्र व्यक्ति। कुछ लोग कह सकते हैं कि वह एक चतुर राजनीतिज्ञ नहीं हो सकते। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति।'
किरदार में ढलने के लिए करनी पड़ी थी मेहनत
अनुपम खेर ने 2019 की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का रोल निभाया था। फैंस ने उनकी फिल्म को बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में उनका किरदार उनका आसान नहीं था, लेकिन एक्टर ने शानदार तरीके से इस रोल को निभाया। इस रोल को प्ले करने में एक्टर को कम से कम 1.5 साल का समय लगा था और एक्टर को बहुत मेहनत करनी पड़ी थी और किरदार में ढलने में उन्हें काफी समय लगा था। अनुपम खेर सारांश, कर्मा, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, खोसला का घोसला, मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्म के लिए जाने जाते हैं।
