बॉलीवुड

Tiger 3 के चलते Bigg Boss 17 बीच में ही छोड़ देंगे सलमान खान, सच्चाई जानकर होगी हैरानी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 11, 2023, 08:12 AM IST

Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) जल्द ही शुरू होने वाला है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि सलमान पूरे सीजन की होस्टिंग नहीं करेंगे। आइए जानते हैं कि इस वायरल न्यूज में कितनी सच्चाई है।

Image

Image Credit: Social Media

Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss 17) का अपकमिंग सीजन अब जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। बिग बॉस 17 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार जोड़ी बनाम सिंगल का गेम नजर आने वाला है। जहां कुछ कंटेस्टेंट जोड़ियों में तो कई कंटेस्टेंट सिंगल ही गेम में एंट्री लेने वाले हैं। इस बीच सलमान खान की होस्टिंग को लेकर बीते दिनों एक खबर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि टाइगर 3 के चलते सलमान खान बिग बॉस 17 की होस्टिंग बीच में ही छोड़ देंगे जिसके बाद अब मेकर्स सलमान खान का सब्स्टिट्यूट ढूंढ रहे हैं। क्या इस खबर में कोई सच्चाई है, आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 17 का पूरा सीजन होस्ट करेंगे सलमान

आखिरी बार सलमान खान ने हेल्थ समस्या के चलते बीच में दो हफ्तों के लिए बिग बॉस 16 की होस्टिंग छोड़ी थी, जिसके बाद करण जौहर को बुलाया गया था। हालांकि इस बार टाइगर 3 के चलते जो खबरें सामने आ रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। सलमान खान ने बिग बॉस 17 की होस्टिंग के लिए पूरे सीजन की डेट्स दी हुई है। अगर कोई इमरजेंसी नहीं होती तो सलमान ही पूरा सीजन होस्ट करते नजर आएंगे।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article