Salman Khan Wants to Remake Sholay: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर में से एक हैं, उनके फैंस एक्टर पर जी भर के प्यार लुटाते हैं। एक्टर पिछले काफी समय से लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़े हुए हैं। सलीम खान, जावेद अख्तर की एंग्री यंग मेन की रिलीज के बाद, सलमान ने एक ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म का रीमेक करने की इच्छा जताई है, जिसके बाद उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा है। एक्टर 1975 की ब्लॉकबस्टर शोले का रीमेक बनाना चाहते हैं, जिसे सलीम-जावेद ने लिखा था और रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, अमजद खान, जया बच्चन और हेमा मालिनी ने लीड रोल में नजर आए थे।
Sholay का रीमेक बनाना चाहते हैं सलमान खान
जोया अख्तर, फरहान अख्तर, सलीम खान, जावेद अख्तर और नम्रता राव के साथ एक राउंड टेबल में फिल्ममेकर फराह खान से बातचीत करते नजर आए हैं। फराह ने सलमान से पूछा, 'अगर आपको सलीम-जावेद की किसी फिल्म का रीमेक बनाना हो? वह कौन सी होगी...' सलमान ने कहा, 'मैं शोले और दीवार बनाऊंगा।'सलमान ने कहा कि वह शोले का रीमेक बनाना चाहेंगे और चुटकी लेते हुए कहा कि वह जय और वीरू दोनों ही रोल निभा सकते हैं।
उनके जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए फराह ने पूछा, 'आप जय बनेंगे या वीरू?' इस पर जोया अख्तर, नम्रता राव और बाकी सभी ने एक साथ कहा, 'वह वीरू है,' और जावेद अख्तर भी इस बात पर हामी भरते नजर आए। लेकिन सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, 'मैं दोनों का किरदार निभा सकता हूं। गब्बर का भी।'
