Salman Khan's Role in Varun Dhawan's Baby John: वरुण धवन (Varun Dhawan) की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन से फैंस को काफी उम्मीदे हैं। यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ और भी ग्रैंड होती जा रही है। फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद से ही इसको लेकर फैंस का इंतजार बढ़ता ही जा रही है। मेकर्स फिल्म को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। वह दर्शकों को एक बेहतरीन एक्सीरियंस देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। एटली कुमार के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान की एंट्री के बाद से फैंस के बीच बज दोगुना हो गया है। सलमान, वरुण की इस फिल्म में एक स्पेशल कैमियो करने वाले हैं। इससे पहले भी सलमान खान के कैमियो वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। अब बेबी जॉन ने भी फैंस को कुछ इसी प्रकार की उम्मीदे हैं। यहां अब फिल्म को लेकर सामने आई इस नई अपडेट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- तृप्ति डिमरी को लेकर चल रहे विवाद पर एक्ट्रेस की टीम ने तोड़ी चुप्पी, नोट जारी करते हुए कहा, 'कोई फीस नहीं ली...'
Salman Khan To Essay Varun Dhawan's Mentor In Atlee's Baby John: Report
बेबी जॉन में सलमान खान करेंगे ये रोल
सलमान खान, बेबी जॉन में एक कैमियो कर रहे हैं। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर इस कैमियो रोल में एक पुलिस वाला बनने वाले हैं। पुलिस की वर्दी में सलमान को देखने के लिए फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट आसमान छू रहा है। सलमान खान इस फिल्म में वरुण के रोल के गुरू बनने वाले हैं।
वह फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कैलीस के निर्देशन में बनी फिल्म बेबी जॉन साल 2016 की तमिल हिट थेरी की रीमेक है। फिल्म में सलमान खान को पुलिस की वर्दी में देख फैंस को दंबग की याद भी जरूर आने वाली है।
