एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के जन्मदिन पर पहुंचे सलमान खान, चेहरे पर गुस्सा देखकर फैंस को सताई भाईजान की चिंता

Salman Khan at Sangeeta Bijlani Birthday Party: सलमान खान( Salman Khan) को कल रात बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया। इस वीडियो में बहुत उदास नजर आ रहे हैं। सलमान खान( Salman Khan) ने पार्टी के लिए बेहद सिम्पल लुक कैरी किया था। वह ब्लैक टी-शर्ट और जीन्स में थे।

Salman Khan at Sangeeta Bijlani Birthday Party: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान( Salman Khan) कल रात एक पार्टी में स्पॉट हुए। यह पार्टी किसी और की नहीं बल्कि उनकी ही प्यारी दोस्त संगीता बिजलानी की थी। अपनी दोस्त संगीता का जन्मदिन मनाने के लिए सलमान खान ने ये पार्टी अटेंड की। हालांकि पैपराजी के कैमरे में उन्हें देखकर लग रहा है कि वह बहुत गुस्से में हैं। लेटेस्ट स्पॉट हुई वीडियो में सलमान खान उदास नजर आ रहे हैं। वह पार्टी के लिए अंदर जाते हैं लेकिन एक भी स्माइल नहीं करते है। सलमान खान की ये वीडियो आते ही फैंस को उनकी चिंता सता रही है।

Salman Khan at Sangeeta Bijlani Birthday Party

सलमान खान( Salman Khan) ने पार्टी के लिए बेहद सिम्पल लुक कैरी किया था। वह ब्लैक टी-शर्ट और जीन्स में थे। जैसे ही वह गाड़ी से उतरे पैपराजी के कैमरे ने उन्हें घेर लिया। सभी फोटोग्राफर उन्हें बोलते भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन भाईजान थोड़े उदास नजर आ रहे हैं। हालांकि जैसे ही वह अंदर गए उन्हें एक लेडी फैन नजर आई वह अपने बच्चे के साथ खड़ी थी और सलमान खान से मिलते ही उसके चेहरे पर खुशी आ गई। उन दोनों को देखकर भाईजान का मूड भी हैप्पी हो गया। हालांकि कॉमेंट सेक्शन में लोग पूछते नजर आ रहे हैं कि आप इतने उदास क्यों हैं।

End of Feed