बॉलीवुड

Jolly LLB 3 Release Date: पोस्टपोन हुई अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 3', अब 'कांतारा: चैप्टर 1' से होगी टक्कर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 10, 2025, 08:48 AM IST

Jolly LLB 3 Release Date Delay: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब फिल्म की रिलीज में देरी देखने को मिलने वाली है। ये फिल्म अब इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

Image

Image Source: Jolly LLB 3 Movie

Jolly LLB 3 Release Date Delay: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ महीनों पहले फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट वायरल हुई थी जिसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी नजर आए थे। इसके बाद भी फिल्म को लेकर कई खबरें सामने आती रहीं। इसी बीच फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ये खुलासा फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ा हुआ है।

कब रिलीज होगी 'जॉली एलएलबी 3'

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 एक बार फिल्म एक बार फिर से चर्चा में गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की रिलीज डेट अब बदलकर गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर 2025 कर दी गई है। पहले ये फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स को लगता है कि गांधी जयंती का हॉलिडे इस कोर्टरूम ड्रामा के लिए परफेक्ट है। फिल्म की रिलीज में हो रही देरी ने फैंस के इंतजार को और भी लंबा कर दिया है। अब अक्षय कुमार की इस फिल्म की टक्कर 'कांतारा: चैप्टर 1' (Kantara: Chapter 1) के साथ होने वाली है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) लीड रोल में हैं।

ये स्टार्स आएंगे नजर

फिल्म जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 को सुभाष कपूर (Subhash Kapoor) डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने पहली दो फिल्में जॉली एलएलबी (Jolly LLB) और जॉली एलएलबी 2 (Jolly LLB 2) भी बनाई थीं। इस बार फिल्म में एक्शन सीन्स भी देखने को मिल सकते हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article