Sikandar Teaser: Salman Khan के जन्मदिन पर होगा बड़ा धमाका, 'सिकंदर' के पहले लुक से उठेगा पर्दा

Sikandar Teaser Update: सलमान खान( Salman Khan) के जन्मदिन पर फिल्म निर्माता साजिद नाड़ियावाला फैंस के लिए तोहफा लेकर आ रहे हैं। फिल्म सिकंदर को लेकर नई अपडेट सामने आई है जिसमें फिल्म के फर्स्ट लुक और टीजर को रिलीज करने की घोषणा की गई है।

Sikandar Teaser Update: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर ( Sikandar) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाइगर 3 ( Tiger 3) के बाद सिकंदर पर फैंस की निगाहें टिकी हुई है। जब से इस प्रोजेक्ट के बारे में पता चला है फैंस फिल्म से जुड़ी हर जानकारी जानने के लिए बेताब हैं। अब फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है जल्द ही सिकंदर के पहले लुक से पर्दा हटेगा। सलमान खान के जन्मदिन पर यह बड़ा धमाका देखने को मिलेगा।

Sikandar Teaser Update

सलमान खान( Salman Khan) के जन्मदिन पर फिल्म निर्माता साजिद नाड़ियावाला फैंस के लिए तोहफा लेकर आ रहे हैं। अपकमिंग फिल्म सिकंदर से जुड़ी अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि सलमान खान के जन्मदिन पर सिकंदर का पहला लुक और टीजर आ सकता है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि, टीजर को तैयार किया जा रहा है। इसमें जरूरी सीन्स और कट को एडिट करने के बाद यह तैयार हो जाएगा। इसे जानकार लोगों की एक्साइट्मेंट बढ़ गई है। 27 दिसम्बर 2024 को बॉलीवुड के भाईजान अपना 59वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। अगर सिकंदर का टीजर इस दिन रिलीज किया जाता है तो फैंस की खुशी दोगुनी हो जाएगी।

End of Feed