Sikandar Teaser Update: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर ( Sikandar) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाइगर 3 ( Tiger 3) के बाद सिकंदर पर फैंस की निगाहें टिकी हुई है। जब से इस प्रोजेक्ट के बारे में पता चला है फैंस फिल्म से जुड़ी हर जानकारी जानने के लिए बेताब हैं। अब फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है जल्द ही सिकंदर के पहले लुक से पर्दा हटेगा। सलमान खान के जन्मदिन पर यह बड़ा धमाका देखने को मिलेगा।
सलमान खान( Salman Khan) के जन्मदिन पर फिल्म निर्माता साजिद नाड़ियावाला फैंस के लिए तोहफा लेकर आ रहे हैं। अपकमिंग फिल्म सिकंदर से जुड़ी अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि सलमान खान के जन्मदिन पर सिकंदर का पहला लुक और टीजर आ सकता है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि, टीजर को तैयार किया जा रहा है। इसमें जरूरी सीन्स और कट को एडिट करने के बाद यह तैयार हो जाएगा। इसे जानकार लोगों की एक्साइट्मेंट बढ़ गई है। 27 दिसम्बर 2024 को बॉलीवुड के भाईजान अपना 59वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। अगर सिकंदर का टीजर इस दिन रिलीज किया जाता है तो फैंस की खुशी दोगुनी हो जाएगी।
बता दें कि ए.आर. मुरुगाडोस डायरेक्टेड फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में पूरी हो जाएगी। सलमान खान लगातार फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं। एक्टर के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) नजर आने वाली है, ऐसा पहली बार होगा जब सलमान खान और रश्मिका मंदाना साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। एक्शन से भरपूर यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।
