बॉलीवुड

Salman Khan Shooting Case: सलमान खान के घर शूटिंग मामले में सामने आया 'मामा' का नाम, तलाश में जुटी मुंबई पुलिस

Salman Khan Shooting Case: सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को दो बाइकसवारों ने फायरिंग की थी। वही अब नया नाम सामने आने से मुंबई पुलिस की तलाश जोरों पर आ गई है। अब इस मामले में तेजी से पूछताछ चल रही है।

Image

Salman Khan Shooting Case

Salman Khan Shooting Case: सलमान खान के घर पर हमला करवाने के मामले में अब एक नया नाम 'मामा' सामने आ रहा है। विश्नोई गैंग में आखिर ये मामा है कौन? बता दें सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को दो बाइकसवारों ने फायरिंग की थी। इस मामले में अभी तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई लोगों से पूछताछ जारी है। वही अब नया नाम सामने आने से मुंबई पुलिस की तलाश जोरों पर आ गई है। अब इस मामले में तेजी से पूछताछ चल रही है।

बातचीत हुई वायरल

इस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने जिस चार्जशीट को फाइल किया है उसमें अनमोल बिश्नोई की शूटर विकीकुमार गुप्ता से हुई 9 मिनट की बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट वायरल हो रही है। अनमोल और विकी के बातचीत के बीच बार-बार मामा शब्द का जिक्र हो रहा है। इस शब्द को सुनकर अब पुलिस मामा की तलाश करना शुरू कर दी है।

मामा की खोज में पुलिस

लिस सूत्रों के मुताबिक, ये मामा कोई और नहीं बल्कि इन शूटर्स का हैंडलर है। इसी हैंडलर को लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई ने शूटर्स को रिक्रूट करने के काम दिया था। इस हैंडलर ने शूटर विक्की कुमार और सोनू को इस वारदात के लिए रिक्रूट किया था। अब देखना होगा कि पुलिसा इस हैंडलर मामा की कब तक खोज कर पाती है।

ये है अनमोल और दोनों शूट्स के बीच बातचीत का ट्रांसक्रिप्ट

अनमोल बिश्नोई: मैंने मामा से बात कर ली है। वे बोल रहे थे कि ऐसा ना हो जाए, सरेंडर ना हो जाए, सरेंडर भगवान के पास हो, कहीं और होने की जरूरत नहीं है।

विक्की कुमार गुप्ता: आपकी मामा से बात हो गई हैं?

अनमोल बिश्नोई: मामा से हुई थी बात

विक्की कुमार गुप्ता: अभी मामा से बात हुई है, दूसरा मेरा भाई, भाईजी जैसे आप दोनो भाई हैं, लॉरेन्स सर और आप वैसे ही मैं आपने भाई को आपका नंबर सेंड कर रहा हूं, मैं उसका नंबर आपके पास सेंड कर रहा हूं. अगर अगले दिन को मैं पकड़ा गया तो, आप उसे कॉन्टक्ट करें. मेरा मामा जिससे भी बात हुआ. और मैंने भी अपने भाई को सारी बात बता दी है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article