बॉलीवुड

Salman Khan Security Threat: सुपरस्टार की गाड़ी की पीछा कर रहा था ये आदमी, पुलिस ने तुरंत किया अरेस्ट

Salman Khan Security Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा को लेकर इस समय काफी चिंता बनी हुई है। अब खबर सामने आ रही है कि मुंबई में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योंकि वह सलमान की गाड़ी का पीछा कर रहा था। यहां इस अपडेट पर नजर डालते हैं।

Image

Salman Khan Security threat

Salman Khan Security Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा अचानक खतरे में आ गई जब बाइक पर बैठा एक शख्स उनकी गाड़ी की पीछा करने लगा। मंगलवार की रात जब सलमान अपने घर की तरफ लौट रहे थे तभी एक बाइक सवार उनके काफिले का पीछा करने लगा और रैश ड्राइविंग करते हुए उनकी गाड़ी के पास पहुंचने की कोशिश कर रहा था। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह घटना रात 12:15 बजे के आसपास की है। एक्टर की सिक्योरिटी टीम ने उस शख्स को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी शख्स से इस मामले में पूछताछ की है। सलमान खान के सिक्योरिटी गार्ड ने उस आदमी को पकड़कर बांद्रा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। यहां इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें-'पल में तोला पल में माशा...' जया बच्चन को लेकर कंगना रनौत ने दिया ऐसा बयान, लोगों को नहीं हो रहा कानों पर यकीन!

सलमान खान का पीछा क्यों कर रहा था ये आदमी?

पुलिस ने जब इस बारे में उस आदमी से पूछताछ की तो बाइक सवार ने बताया कि उसे नहीं पता था कि वह सलमान खान का काफिला है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कुछ समय पहले ही सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी और कुछ महीनों पहले उनके घर पर फायरिंग भी करवाई थी। जिसके बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि यह शख्स हैदराबाद का है और इसका नाम उजार फैज मोइउद्दीन है। पुलिस ने शख्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 और 281 के तहत उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पर बाद में कोई सबूत न मिलने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर अब यह खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article