बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने आखिरकार शादी के लिए हां कह दी है....। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने ये इशारा किया है कि वो शादी के लिए तैयार हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि सलमान खान ने अपने पोस्ट में ऐसा क्या लिख दिया है तो जनाब परेशान मत होइए हम आपको पूरी बात बताएंगे...
Image Source: Bharat and PRDP Movie
असल में आज सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री का जन्मदिन है। अतुल अग्निहोत्रा ने सलमान खान की बड़ी बहन अलवीरा खान के साथ शादी की है। सलमान खान ने अपने जीजा अतुल को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारा सा पोस्ट किया है और उसमें अपने दिल की बात लिखी है। सलमान खान ने इस पोस्ट में जीजा अतुल और बहन अलवीरा की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें अतुल पत्नी अलवीरा के कंधे पर सिर रखे नजर आ रहे हैं और अलवीरा मिरर सेल्फी ले रही हैं। इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे अतुल माई बिल यानि कि ब्रदर इन लॉ... आपका बहुत बहुत शुक्रिया कि आपने मेरी बहन का इतना ख्याल रखा। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। बेस्ट हसबैंड और पिता क्या तुम एक दिन के लिए वो इंसान बनोगे जिसको मैं जानता हूं। एक दिन मैं वो इंसान बनूंगा जो तुम हो... जाग जाओ भाई..."
सलमान खान ने आखिर में जो लाइन लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो एक दिन अतुल की तरह बनना चाहते हैं, उसे पढ़ने के बाद लोगों को ऐसा लग रहा है कि भाईजान अब शादी के लिए तैयार हैं। अतुल की इमेज एक फैमिलीमैन की है, जो परिवार का खासा ध्यान रखते हैं। सलमान ने भी अपने पोस्ट में ये बात मानी है कि अतुल उनकी बहन का खूब ध्यान रखते हैं। लोगों का मानना है कि भाईजान ने भी डिसाइड कर लिया है कि अब वो भी किसी की बहन का ऐसे ही ध्यान रखेंगे, जैसे अतुल उनकी बहन अलवीरा का रखते हैं।
एक व्यक्ति ने पोस्ट के कमेंट में लिखा है, 'AWWWW... क्या बात लिखी है सलमान भाई ने.... मानना पड़ेगा कि अब वो जिंदगी में शादी के लिए सीरियस हो गए हैं।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'मैं तो सलमान भाई की शादी के लिए खूब एक्साइटेड हूं। भाईजान अब खुशखबरी सुना ही दो...।'
वैसे बताते चलें कि सलमान खान इंडस्ट्री में कैसोनोवा के रूप में पहचाने जाते रहे हैं। उनका नाम संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ और यूलिया वांतूर जैसी खूबसूरत हसीनाओं के साथ जुड़ता रहा है लेकिन किसी के साथ भी उन्होंने 7 फेरे नहीं लिए हैं। कुछ वक्त पहले आमिर खान ने अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी को लोगों से मिलवाया है, ऐसे में फैंस मान रहे हैं कि भाईजान भी अपनी पसंदीदा औरत को जल्द ही जमाने से मिलवा सकते हैं। वैसे आप सलमान खान की शादी देखने के लिए एक्साइटेड हैं या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
