रूमर्ड गर्लफ्रेंड Iulia Vantur संग सामने आई Salman Khan की फोटो, बर्थडे की इनसाइड फोटो पर फैंस ने लुटाया प्यार

सलमान खान ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के जन्मदिन पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में सलमान और यूलिया के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। यूलिया के बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सलमान और यूलिया की साथ में एक फोटो सामने आई है। फोटो में यूलिया सलमान संग क्लोज बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आ रही हैं।

सलमान खान (Salman Khan) सिंगर यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। हालांकि सलमान ने यूलिया संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। एक्टर ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया का जन्मदिन घर पर सेलिब्रेट किया है। यूलिया के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर यूलिया सलमान के साथ दिख रही है। यूलिया ग्रुप फोटो में सलमान संग क्लोज बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आ रही हैं। यूलिया और सलमान की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं।

salman

Salman Khan - Lulia Vantur (credit Pic: Instagram)

End of Feed