Fashion 2: मशहूर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब ऐसी खबर आ रही है कि मधुर भंडारकर अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में बिजी हैं। अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक फैशन (2008) का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार मधुर भंडारकर सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म फैशन इंडस्ट्री में आए बदलावों पर प्रकाश डालेगी। फैशन 16 साल पहले रिलीज हुई थी। अब तक इंडस्ट्री में काफी बदलाव आ चुके हैं। जिस कारण डायरेक्टर एक आकर्षक कहानी भी बताना चाहते हैं। बता दें मधुर भंडारकर ने 2022 में अपने फैन्स को डबल ट्रीट दी है। ओटीटी पर उनकी दो फिल्में रिलीज हुई थी। ये फिल्म तमन्ना भाटिया स्टारर बबली बाउंसर और इंटेंस ड्रामा थ्रिलर इंडिया लॉकडाउन थी।
जानकारी के अनुसार वह पहले से ही एक स्टूडियो के संपर्क में हैं जो फैशन 2 बनाने के लिए तैयार है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने उनसे संपर्क किया है और सीक्वल में रुचि दिखाई है। लेकिन वे इसे एक सीरीज़ के रूप में बनाना चाहते हैं। इसलिए मधुर भंडारकर अब इस बात पर विचार कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह कुछ हफ़्तों में इस पर फैसला ले लेंगे। उसके बाद वह अभिनेताओं को साइन करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।"
2008 में हुई थी रिलीज
फैशन में प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत लीड रोल में थे। इस फिल्म में मेघना माथुर (प्रियंका चोपड़ा) की कहानी बताई गई थी जो एक छोटे शहर की लड़की है जो एक सुपरमॉडल बन जाती है और कैसे उसकी ज़िंदगी में बुरे मोड़ आते हैं। कंगना रनौत ने शोनाली गुजराल का किरदार निभाया था जो एक मॉडल रहती है। फैशन 2008 में दिवाली पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किए थे।
