Karisma Kapoorकी शॉर्ट ड्रेस से परेशान थे Salman Khan, एक्ट्रेस को डायरेक्टर से करनी पड़ी शिकायत

Salman-Karisma: हाल ही में सलमान खान और करिश्मा कपूर शो 'कॉफी विद करन 9' में नजर आए। इस दौरान करिश्मा ने खुलासा किया कि सलमान ने उनकी एक ड्रेस के चलते शूटिंग करने से मना कर दिया था।

Salman-Karisma: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के साथ लौट आए हैं। एक बार फिर फैंस को अपने पसंदीदा स्टार की सीक्रेट लाइफ के किस्से सुनने को मिलेंगे। शो की शुरुआत बीते दिन यानी 14 अक्टूबर को हुई, जिसका पहला एपिसोड रिलीज हो चुका है। कई सीजन बाद सलमान खान (Salman Khan) करण के शो में आए। इसी के साथ बीच एपिसोड में करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने भी जॉइन किया। शो के दौरान करिश्मा ने रिवील किया कि एक दफा सलमान खान ने एक्ट्रेस के कपड़ों के चलते शूटिंग करने से मना कर दिया था। क्या है ये पूरी कहानी जानिए इस रिपोर्ट में। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Koffee With Karan 9: सलमान खान की बायोपिक कभी नहीं बनेगी, बोले- 'मेरी जिंदगी मेरे साथ ही कब्र...')

Salman Khan-Karisma Kapoor

करिश्मा की शॉर्ट ड्रेस से परेशान थे सलमान!/फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

करिश्मा की ड्रेस को देख भड़के थे सलमान

शो 'कॉफी विद करण 9' के काउच पर करिश्मा कपूर ने पुराना किस्सा सुनाया की फिल्म 'दुल्हन हम ले जायेंगे' के गाने 'प्यार दिलों का मेला है' की शूटिंग करने से सलमान खान ने मना कर दिया था। दरअसल इस गाने के लिए करिश्मा ने स्कर्ट- टॉप पहना था, जो काफी शॉर्ट और रिवीलिंग था। करिश्मा का आउटफिट देख सलमान खान भड़क उठे और गाना शॉट करने से मना कर दिया था। ऐसे में तंग होकर करिश्मा को डायरेक्टर डेविड धवन के पास जाकर सलमान की शिकायत करनी पड़ी। डेविड द्वारा समझाने के बाद सलमान खान शूटिंग करने के लिए माने। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Salman Khan ने पिता Salim Khan के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, 91 की उम्र में भी फिटनेस के कायल हुए फैंस)

करिश्मा की शॉर्ट ड्रेस से परेशान थे सलमान!/फोटो क्रेडिट- टिप्स म्यूजिक

सलमान खान ने दी सफाई

सलमान खान ने बताया कि उन्हे ड्रेस रिवीलिंग और शॉर्ट होने से कोई परेशानी नहीं थी बल्कि वजह कुछ और थी। सलमान खान कहते हैं, 'डांस के समय करिश्मा की स्कर्ट ऊपर खिसक जाती थी और हर टेक के बाद उसे सही करना पड़ा था। इसलिए मैंने आपत्ति जताई थी।' बता दें सलमान और करिश्मा ने बीवी No. 1, चल मेरे भी , दुल्हन हम ले जाएंगे, जुड़वा, जीत, जागृति जैसी कई फिल्में एक साथ की हैं।

End of Feed