बॉलीवुड

सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग को लेकर दर्ज कराया बयान, कहा- 'मुझे मारना चाहता था लॉरेंस बिश्नोई'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 24, 2024, 03:47 PM IST

Salman Khan on Lawrence Bishnoi: सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग पर अपना बयान दर्ज करवाया है। इस दौरान सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर कई बातें कही हैं। सलमान खान का बयान आते ही वायरल हो गया है।

Image

Instagram

Salman Khan on Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान इस फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी हैं। सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म के साथ-साथ एक खबर को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। सलमान खान के घर पर कुछ महीनों पर एक फायरिंग की घटना हुई थी। सलमान खान के घर पर हुए इस हमले के बाद से उनकी सुरक्षा बढ़ा दिया गई थी। अब इस घटना पर सलमान खान का एक बयान सामने आया है जो उन्होंने पुलिस को दिया है। सलमान खान ने एक बड़ा खुलासा किया है।

'मुझे मारना चाहता था लॉरेंस बिश्नोई'

सलमान खान के घर पर हुए हमले के बाद से इस मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सलमान खान और उनके परिवार के बयान भी पुलिस दर्ज कर रही है। इसी बीच इस घटना पर सलमान खान ने पुलिस को नया बयान दिया है। आजतक की खबर के अनुसार सलमान खान ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को दिए बयान में कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग मुझे मारना चाहती है। वो पहले भी कई बार अलग-अलग तरीके से कोशिश कर चुके हैं। जब फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया तब मेरा परिवार सो रहा था। उनका प्लान मुझे और मेरे परिवारवालों को मारने का था।' सलमान खान ने अपने बयान में अलग-अलग घटना का जिक्र किया। सलमान खान का ये बयान अब खूब वायरल हो रहा है।

इस दिन हुआ था सलमान खान के घर पर हमला

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल के दिन कुछ अनजान लोगों ने कई राउंड फायरिंग की थी। सलमान खान के घर पर हुई इस फायरिंग के बाद भाईजान के फैंस काफी चिंता में आ गए थे। आपको बता दें इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली थी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article