सलमान खान पर पल-पल मंडरा रहा मौत का खतरा! फिर मिली जान से मार देने की धमकी

Salman Khan receives death threat: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों काफी परेशान हैं। हाल ही में उनके खास दोस्त और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स की मानें तो बाबा सिद्दीकी को लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने मार डाला। इस बीच सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे जानने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Salman Khan Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन सलमान को लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स ने भाईजान के दोस्त बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस चीज से सलमान को जोर का झटका लगा है। इस बीच सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भाईजान को एक बार फिर से धमकी मिली है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है विस्तार से।

salman (18)

फिर रडार पर आए सलमान खान

हाल ही में मंबई पुलिस को एक मैसेज मिला था, जिसमें एक शख्स ने सलमान को जान से मारने की बात कही थी। इसके साथ ही उस शख्स ने एक्टर से 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग भी की। मैसेज प्राप्त होते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और उस अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बता दें कि इससे पहले सलमान और जीशान सिद्दीकी को एक शख्स ने धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। जहां एक तरफ लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स सलमान के पीछे पड़ गए हैं। तो वहीं एक्टर की सुरक्षा में पुलिस ने दिन रात एक कर दिया है।

End of Feed