बॉलीवुड

आलिया भट्ट की 'Alpha' में हुई ऋतिक रोशन की एंट्री !! दोहराएंगे एजेंट कबीर का किरदार

Hrithik Roshan Have Cameo in Alpha: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और बॉबी देओल की फिल्म 'अल्फा' (Alpha) में अब अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एजेंट कबीर की भूमिका को निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में ऋतिक का धांसू कैमियो होगा।

Image

Alia Bhatt and Hrithik Roshan

Hrithik Roshan Have Cameo in Alpha: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कई दिनों से वाईआरएफ के बैनर तले बन रही स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' (Alpha) की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शारवरी वाघ अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'अल्फा' में कई एजेंट्स के कैमियो नजर आ सकते हैं। इस समय जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक फिल्म 'अल्फा' में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एजेंट कबीर की भूमिका को दोहराते दिखाई देंगे। फिल्म में अभिनेता का धांसू कैमियो होने जा रहा है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट और शारवरी वाघ की मूवी 'अल्फा' में ऋतिक रोशन की एंट्री मेकर्स ने करा दी है। एजेंट कबीर के किरदार को दोहराते हुए ऋतिक रोशन 9 नवंबर के बाद ही फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म को मुंबई में ही शूट किया जा रहा है। हालांकि ऋतिक रोशन की एंट्री को लेकर मेकर्स को ओर से अभी तक कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है।

आलिया भट्ट की 'अल्फा' दिसंबर 2025 में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ने पोस्टर साझा करते हुए फिल्म की रिलीज की घोषणा की थी। इस फिल्म में बॉबी देओल (Bobby Deol) अहम रोल में नजर आएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट को हाल ही में फिल्म 'जिगरा' (Jigra) में देखा गया था। यह फिल्म 11 अक्टूबर के दिन रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह फ्लॉप साबित हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article