Tiger Shroff Firing Case के बाद पहली बार बाहर दिखे Salman Khan, कड़ी सुरक्षा में पहुंचे एयरपोर्ट

Salman Khan At Airport With Tight Security: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान की सुरक्षा में और भी इजाफा कर दिया गया। वहीं अब भाईजान टाइट सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

Salman Khan At Airport With Tight Security: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ बीते रविवार की शाम बड़ी घटना हुई। तीन अनजान शख्स ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की। टाइगर श्रॉफ संग हुई इस घटना ने न केवल इंडस्ट्री को बल्कि फैंस को भी हैरान कर दिया है। बीते दिन टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जो कि नेपाल भागने की तैयारी में थे। टाइगर श्रॉफ संग हुई इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है। वहीं अब टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सलमान खान पहली बार बाहर नजर आए। वह टाइट सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पहुंचे हैं, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff पर हमले के बाद Salman Khan को फिर मिली धमकी, अनिल पंडित ने भाईजान को दिया अल्टीमेटम

Salman Khan टाइट सिक्योरिटी के बीच पहुंचे एयरपोर्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आसपास बड़ी मात्रा में सिक्योरिटी गार्ड्स नजर आए। इस दौरान सलमान ब्लू शर्ट और ट्राउजर में दिखाई दिये, जिसमें भाईजान का डैशिंग लुक देखने लायक रहा। भाईजान के कार से उतरने से पहले ही कई सिक्योरिटी गार्ड आगे आकर खड़े हो गए, जिससे सलमान खान आराम से एयरपोर्ट में जा सकें। खबरों की मानें तो सलमान खान अपने किसी प्रोजेक्ट के संबंध में मुंबई से बाहर जा रहे हैं। इसका जिक्र भाईजान ने बिग बॉस 20 में भी किया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Jolly LLB 4' से Akshay Kumar का पत्ता हुआ साफ !! Arshad Warsi की होगी वापसी

    End of Feed