फायरिंग के घटना के बाद लंदन पहुंचे सलमान, बैरी गार्डिनर ने तस्वीर शेयर करते हुए कहा- 'टाइगर जिंदा है...'

Salman Khan in London: सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के घटना के बाद लंदन में नजर आए। इस दौरान लंदन के सांसद बैरी गार्डिनर ने सलमान खान संग फोटो शेयर की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Salman Khan in London: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान उनके घर पर हुई फयरिंग के घटना के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान के घर 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई थी। सलमान खान के पर हुई इस फायरिंग की घटना ने फैंस को परेशनान कर दिया था। आपको बता दें सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा और भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। इस घटना के बाद सलमान खान कई इवेंट में भी नजर आए। इन सब के बाद अब सलमान खान का एक नई तस्वीर सामने आई है।

Salman Khan barry gardiner

Instagram

लंदन पहुंचे सलमान खान

एक्टर सलमान खान (Salman Khan) गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के घटना के बाद अब फिर से एकदम नॉर्मल रूटीन में वापस आ गए है। सलमान खान अभी कुछ दिनों पहले हुए वेब सीरीज 'हीरामंडी' के प्रीमियर में पहुंचे थे। इसके बाद अब सलमान खान की एक और तस्वीर खूब वायरल हो रही है। सलमान खान ये तस्वीर इंडिया से नहीं बल्कि लंदन से है। लंदन के सांसद बैरी गार्डिनर ने सलमान खान संग मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की है। सलमान खान इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं। सलमान खान ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सांसद ने लिखा कि 'टाइगर जिंदा है और लंदन में है'। सलमान खान और सांसद बैरी गार्डिनर की तस्वीर पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

End of Feed