Sikandar: धमकियों के बीच शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे सलमान खान, जहां बहन अर्पिता ने रचाई शादी वही भाई करेंगे एक्शन

Sikandar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' के लिए चर्चा में है। वही एक्टर इस फिल्म की शूटिंग के लिए हाल ही में हैदराबाद पहुंचे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सलमान खान के लिए ये जगह बेहद ही खान है क्योकि उनकी बहन ने इसी जगह पर सात फेरे लिए थे।

Sikandar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' के लिए चर्चा में है। वही एक्टर इस फिल्म की शूटिंग के लिए हाल ही में हैदराबाद पहुंचे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सलमान खान काफी ज्यादा सिक्योरिटी के बीच यहां आए हैं। ूबता दें लंबे समय से सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही है, लेकिन इसका असर उनके काम कर नहीं हो रहा है, वे हाई सिक्योरिटी के बीट बिग बॉस और फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं।

Sikandar

Sikandar

बता दें सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। बीते दिन सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। उस दौरान उनके साथ साजिद नाडियाडवाला भी दिखाई दिए थे। रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में फिल्म की शूटिंग होने वाली है। जहां अभी 'सिकंदर' की पूरी टीम पहुंची है। इस पैलेस से सलमान खान का खास नाता है। साल 2014 में उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की शादी इसी पैलेस में हुई थी। अब इसी पैलेस में सलमान खान अपनी फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं।

End of Feed