बॉलीवुड

Salman Khan ने की Amir Khan की बेटी इरा खान की तारीफ , कहा विश्वास नहीं हो रहा.....

Salman Khan Praises Ira Khan : सलमान खान ने आज आमिर खान को बेटी इरा खान( Ira Khan) की तारीफ करते हुए अपने दिल की बात कही। इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए भाईजान ने बेहद प्यार नोट लिखा। उन्होंने इरा खान की पहल की सराहना करते हुए लिखा कि बच्चे अब बड़े हो गए हैं।

Image

Salman Khan Praises Ira Khan

Salman Khan Praises Ira Khan : बॉलीवुड के बड़े अभिनेता सलमान खान( Salman Khan) और आमिर खान ( Amir Khan) आपस में अच्छे दोस्त की तरह रहते हैं। दोनों एक दूसरे की तारीफ करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। फिल्म हो या पर्सनल सपोर्ट दोनों कई बार साथ खड़े दिखाई देते हैं। सलमान खान ने आज आमिर खान को बेटी इरा खान( Ira Khan) की तारीफ करते हुए अपने दिल की बात कही। इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए भाईजान ने बेहद प्यार नोट लिखा। उन्होंने इरा खान की पहल की सराहना करते हुए लिखा कि बच्चे अब बड़े हो गए हैं।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इरा खान की एक वीडियो साझा की है। वीडियो में आमिर खान की बेटी भावनात्मक स्वच्छता के बारे में बात कर रही है और मेंटल हेल्थ को लेकर सुझाव दे रही है। इसे साझा करते हुए सलमान खान ने लिखा कि " कमाल है हर बच्चे बड़े हो गए हैं, मजबूत हो गए हैं और बड़े समझदार भी...यह बहुत पसंद आया....भगवान तुम्हें आशीर्वाद बेटा । सलमान खान ने इरा खान की तारीफ करते हुए यह शब्द कहे और उनके काम की सराहना की।

बता दें कि इरा खान अगस्तु फाउंडेशन की संस्थापक और सीईओ है। यह एक नॉन प्रॉफिट फाउंडेशन है जो मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए काम करता है। इरा खान को अक्सर अपने फाउंडेशन के लिए काम करते देखा गया है। वह खुद भी कई दफा अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर मीडिया से बात कर चुकी हैं। ऐसे में उनकी ये पहल सराहनीय है जो हर किसी को पसंद आ रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article