SHOCKING: Salman Khan की Maatrubhumi का फाइनल कट नहीं हुआ है लॉक

सलमान खान की अपकमिंग मूवी मातृभूमि काफी समय से अटकी पड़ी है। अगर खबरों की मानें तो इसका फाइनल कट अब तक फाइनल नहीं हुआ है। मेकर्स इसे जल्द ही फाइनल करेंगे।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग वॉर ड्रामा मातृभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस का इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार लम्बा होने वाला है। असल में फिल्म मातृभूमि को लेकर सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार इसका फाइनल कट अब तक फाइनल नहीं हुआ है। मेकर्स इसे फाइनल करने में लगे हुए हैं, जिसके बाद वो इसे सीबीएफसी के सामने सबमिट करेंगे। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म मातृभूमि के कम्पोजर रवि बसरूर अभी बैकग्राउंड म्यूजिक पर काम कर रहे हैं। जैसे ही वो अपना काम पूरा कर लेंगे, वैसे ही मेकर्स इसका फाइनल कट क्लोज करेंगे। कुछ कारणों के चलते फिल्म मातृभूमि में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, जिस कारण प्रोसेस थोड़ा लम्बा हो गया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: Priyanka Chopra भी हुईं ‘देहाती मैडम’ यशोदा लोधी की फैन, अंग्रेजी सिखाने का अंदाज जीत रहा दिल

SHOCKING: Salman Khan की Maatrubhumi का फाइनल कट नहीं हुआ है लॉक

SHOCKING: Salman Khan की Maatrubhumi का फाइनल कट नहीं हुआ है लॉक

कम्फर्म नहीं है Salman Khan की Maatrubhumi की रिलीज डेट

सलमान खान स्टारर फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस काफी लम्बे समय से अटकी पड़ी है। भारत-चीन के बीच हुए गलवान घाटी विवाद के आसपास बनी ये फिल्म राजनीतिक कारणों के चलते रुकी हुई है। फिल्म के मेकर्स इन दिनों इसमें कुछ बदलाव करने में लगे हुए हैं। जैसे ही वो इन बदलावों को कर लेंगे, और फाइनल कट क्लोज कर लेंगे, वैसे ही वो इसे सीबीएफसी के सामने पेश करेंगे। इसके बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलेगा और फिर इसकी रिलीज डेट फाइनल होगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: R. Balki नहीं बना रहे Vidya Balan के साथ बायोपिक, दिया बड़ा बयान

End of Feed