Salman Khan Post: देशभर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार चर्चा में बना हुआ है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे पर अब बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। सलमान खान, करीना कपूर, वरुण धवन, राजकुमार राव, मीका सिंह और कई अन्य सेलेब्स छात्रों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चुके हैं। इसी बीच सलमान खान (Salman Khan) ने एक बार फिर नया पोस्ट शेयर किया है। उनके इस संदेश ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मैं अब और चुप नहीं बैठ सकती...' छात्रों के समर्थन में Kareena Kapoor Khan ने किया पोस्ट)
सलमान खान ने छात्रों से की अपील (pic credit-instagram/chatgpt)
सलमान खान ने छात्रों से की अपील
'छात्रों की शिक्षा और उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए उन्हें और उनके परिवारों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर ट्वीट किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मैं सभी छात्रों से कहना चाहता हूं कि अब अपने घर लौट जाएं और अपने माता-पिता के साथ रहें। सोनम, अब जो होना था, वह हो चुका है भाई। इस आंदोलन को अब और आगे मत बढ़ाओ। अगर आगे कभी जरूरत पड़ी तो फिर से आवाज उठाई जा सकती है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अभी इसकी जरूरत है। अब कुछ खा लो। अगर चाहो तो मैं अपने घर से तुम्हारे लिए खाना भी भेज सकता हूं।'
सलमान खान ने किया था ट्वीट
बीते दिन सलमान खान ने अपने एक्स पर लंबा चौड़ा नोट लिखा था। सलमान खान ने अपने संदेश में कहा कि छात्रों का यह आंदोलन शुरू से ही शांतिपूर्ण था, लेकिन इसका हिंसक रूप लेना बेहद दुखद है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं देश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि देशभर के छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर एकजुट हुए हैं। साथ ही उन्होंने उन पैरेंट्स की भी सराहना की, जिन्होंने इस मुश्किल समय में अपने बच्चों का साथ दिया। सलमान के मुताबिक, इन युवाओं ने अपने भविष्य और शिक्षा के लिए जिस हिम्मत, ईमानदारी और जिम्मेदारी का परिचय दिया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। सलमान ने आगे कहा कि यह आंदोलन छात्रों की मेहनत और उनके भविष्य से जुड़ा है, इसलिए इसे किसी भी तरह की राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे आंदोलन का श्रेय केवल उन छात्रों को मिलना चाहिए, जिन्होंने अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठाया। उन्हें भरोसा है कि सरकार भी छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुनेगी और शिक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत और निष्पक्ष बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले का जल्द समाधान निकलेगा, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके। आखिर में सलमान ने कहा कि शिक्षा को देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाया जाना चाहिए। ऐसा माहौल तैयार हो कि हर साल पढ़ाई का महत्व और बढ़े, दुनिया भर के छात्र भारत में शिक्षा हासिल करने आएं और भारत वर्ल्ड एजुकेशन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरे।
