Salman khan ने मां सलमा पर लुटाया प्यार, भाईजान के क्यूट जेश्चर ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 24, 2024, 08:42 AM IST

Salman Khan Viral Video: सलमान खान का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्टर अपनी मां पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। मां-बेटे की बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक्टर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

Salman Khan Viral Video: सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। एक्टर अपने स्वैग से फैंस का दिल जीत लेते हैं। एक्टर हाल ही में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) के इवेंट में शामिल हुए थे। एक्टर ने सीसीएल के 10वें सीजन में अपने छोटे भाई सोहेल खान को ज्वाइन किया। एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्टर ब्लू शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। एक्टर के साथ उनका बॉडीगार्ड शेरा भी दिखाई दे रहा है। इवेंट में शामिल होने से पहले एक्टर अपनी मां सलमा से मिलते हैं। सलमान पहले मां का माथा चूमते हैं और फिर उनके गाल पर किस करते हैं। मां भी अपने बेटे पर प्यार लुटाते हुए नजर आती हैं।

End of Feed