बॉलीवुड

तीसरे दिन अंबानी परिवार के साथ जामनगर इवेंट में शामिल हुए सलमान खान, श्लोका अंबानी ने गले लगाकर किया स्वागत

Salman Khan at Ambani Family Event: फैन पेज की तरफ से शेयर की गई इस वीडियो में देखा जा सकता है कैसे सलमान खान( Salman Khan at Ambani Family Event) इवेंट में आते हैं। सबसे पहले वह श्लोका अंबानी( Shloka Ambani) को गले लगाते हैं।

Image

Salman Khan at Ambani Family Event

Salman Khan at Ambani Family Event: एक्टर सलमान खान( Salman Khan) पिछले तीन दिनों से अंबानी परिवार के साथ जामनगर में हैं। दो दिन पहले भाईजान ने अपना जन्मदिन वहाँ मनाया था, उसके बाद उन्हें अनंत अंबानी ( Anant Ambani) के साथ जामनगर मॉल में स्पॉट किया गया था। अब सोशल मीडिया पर एक और इवेंट से जुड़ी वीडियो सामने आई है, जिसमें सलमान खान अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका अंबानी के गले मिलते नजर आ रहे हैं।

फैन पेज की तरफ से शेयर की गई इस वीडियो में देखा जा सकता है कैसे सलमान खान( Salman Khan at Ambani Family Event) इवेंट में आते हैं। सबसे पहले वह श्लोका अंबानी( Shloka Ambani) को गले लगाते हैं। वायरल वीडियो में सुपरस्टार को काले रंग की शर्ट के साथ ट्राउजर पहने देखा जा सकता है। उन्होंने इसे हरे रंग की जैकेट के साथ पेयर अप किया है। जब उन्होंने कार्यक्रम में अन्य मेहमानों का अभिवादन किया, तो अंबानी परिवार की सबसे बड़ी बहू श्लोका मेहता से गर्मजोशी से गले मिलकर उनका स्वागत किया। इस ईवेंट की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर आई हुई हैं जिसमें एक हॉल के अंदर हजारों लोगों को देखा जा सकता है। बता दें कि भाईजान का जन्मदिन मनाने के बाद उनके घर वाले वापिस मुंबई चले गए थे और सलमान खान वहीं जामनगर में रुक गए थे।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपकमिंग फिल्म सिकंदर( Sikandar) को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। टाइगर 3 के बाद भाईजान इस फिल्म में दिखाई देंगे। सिकंदर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article