बॉलीवुड

Sikandar Online Leaked: सिकंदर के मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका, HD क्वालिटी में लीक हुई सलमान की फिल्म

Sikandar Leaked Online: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म सिकंदर आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। अभी तक इस फिल्म को लेकर जो खबर सामने आई है, उसके मुताबिक लोग मूवी को खूब प्यार दे रहे हैं। हालांकि इस बीच सिकंदर के मेकर्स को 440 वोल्ट का झटका लग गया है। बताया जा रहा है कि सिकंदर HD क्वालिटी में ऑनलाइन लीक हो गई है।

Image

sikandar leaked online

Sikandar leaked: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आज का दिन भाईजान के फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। तमाम लोग सलमान खान की इस मूवी को देखने के लिए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान के फैंस सिनेमाघर में डांस कर रहे हैं। इस बीच सिकंदर को लेकर एक नई खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सिकंदर के मेकर्स को जोर का झटका लग गया है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर HD क्वालिटी में ऑनलाइन लीक हो गई है।

पाइरेसी का शिकार हुई सिकंदर

आजकल ऐसा देखा जाता है कि जब कोई फिल्म रिलीज होती है तो उसके तुरंत बाद उसे ऑनलाइन लीक कर दिया जाता है। इस चीज से मेकर्स को काफी नुकसान हो जाता है। अब एक बार फिर से ऐसा ही हुआ है, इस दफा सलमान खान की फिल्म सिकंदर पाइरेसी का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि सिकंदर रिलीज होते ही फुल एचडी में ऑनलाइन लीक हो गई है। ये फिल्म तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज, फिल्मीजिला और टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। बार बार ऐसा होने के बाद भी अबतक लीक करने वालों पर सही से एक्शन नहीं लिया गया है।

पहले दिन कितना कमाएगी सिकंदर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म सिकंदर पहले दिन 34-38 करोड़ की कमाई कर सकती है। ओपनिंग डे पर सलमान खान की फिल्म छावा को पछाड़ सकती है। बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई मोहनलाल की मूवी एल2: एम्पुरान से सिकंदर को काफी ज्यादा खतरा है। मोहनलाल की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। लोगों का ये मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म एल2: एम्पुरान और सिकंदर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article