kisi Ka Bhai Kisi Ka Jaan Teaser: सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ka Jaan) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। टीजर में सलमान खान दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े समते कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म से बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। टीजर में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े को दिखाया है। एक सीन में शहनाज गिल सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। शहनाज के फैंस इस बात से बेहद खुश है। सोशल मीडिया पर शहनाज और सलमान खान की तस्वीर वायरल हो रही हैं। ट्विटर पर शहनाज गिल ट्रेंड कर रही हैं। टीजर में शहनाज गिल देसी अवतार में नजर आ रही हैं। देसी लुकर में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
shehnaaz gill and salman khan (credit pic: social media)
सीन में सलमान खान साउथ इंडिया के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। वहीं, एक्ट्रेस घागरा- चोली में बेहद खूबसूरत लग रही है और उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल नजर आ रही हैं। यूजर्स का दावा है कि ये किसी गाने का सीन है। शहनाज गिल की ये पहली फिल्म है। उनके फैंस इस बात से बेहद खुश है। किसी का भाई किसी की जान इस साल ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दुगब्बती नजर आएंगे। टीजर में एक्शन, ड्रामा और रोमांस का भरपूर तड़का है। ट्विटर पर भाईजान की फिल्म का टीजर ट्रेंड हो रहा है।
ट्विटर पर ट्रेंड हुईं शहनाज गिल
Kitni pyri lag rahi hei #ShehnaazGiIl#KisiKaBhaiKisiKiJaanTeaser t.co/XjNhLxVjDV
— ANI (@ANI) Jan 25, 2023
A small glimpse of youth internet sensation #ShehnaazGiIl in #KisiKaBhaiKisiKiJaan teaser she's looking adorable t.co/T9M8IQRaUK
— ANI (@ANI) Jan 25, 2023
Aaj ki subah!!! Hamaari Baby @ishehnaaz_gill ne share ki ye reel..Coldboy ka Hymn for the day song play ho raha hai… t.co/dk54cQU8Iz
— ANI (@ANI) Jan 25, 2023
Shehnaaz in South Indian Look 🔥🔥🔥 nd Proud of u getting closer to ur dreams ❤️❤️❤️#ShehnaazGill#KBKJFtShehnaazGill t.co/NUHFIWQLPt
— ANI (@ANI) Jan 25, 2023
शहनाज गिल इन दिनों अपने चैटिंग शो देसी वाइब विद शहनाज गिल को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म के अलावा साजिद नाडियाडवाला की फिल्म में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में शहनाज के साथ जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं।
