Salman Khan के पनवेल फार्म हाउस से फैन को लिया गया हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला?

सलमान खान के पनवेल वाल फार्म हाउस के बाहर एक फैन को हिरासत में ले लिया गया। फैन दिल्ली से पनवले भाईजान से मिलने आई थी। वो उनसे शादी करना चाहता थी। लेकिन एक्टर पनवेल फार्म हाउस पर नहीं थे। लड़की ने जमकर हंंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने उस फैन को हिरासत में ले लिया।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इंडस्ट्री के भाईजान हैं। सालों से एक्टर दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। एक्टर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। भाईजान के फैंस उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। हालांकि सलमान की एक फैन को उस समय परेशानी का सामना कपना पड़ा जब वह सुपरस्टार से मिलने उनके पनवले वाले फार्महाउस पर उनसे मिलने पहुंची। एक्टर की फैन सलमान से शादी करना चाहती थी। इसलिए वह उनके पनवले फार्महाउस पहुंची। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान की फैन दिल्ली से पनवले उनसे शादी करने आई थी।

सलमान खान की फैन को लिया गया हिरासत में

फैन ने कहा कि वह एक्टर से मिलना चाहती है। लेकिन सलमान फार्महाउस पर नहीं थे और आसपास हंगामा होने के बाद गांव वालों ने पुलिस को जानकारी दी। पनवेल पुलिस फार्महाउस पर पहुंची और लड़की को हिरासत में ले लिया गाया। इसके बाद लड़की को काउंसलिंग के लिए सील नाम की एनजीओ में भेजा गया। लड़की के पेरेंट्स को जानकारी दे दी गई है। लड़की के पेरेंट्स इस बात को जानने के बाद हैरान रह गए। ये घटना 22 मई की है।

End of Feed