बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इंडस्ट्री के भाईजान हैं। सालों से एक्टर दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। एक्टर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। भाईजान के फैंस उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। हालांकि सलमान की एक फैन को उस समय परेशानी का सामना कपना पड़ा जब वह सुपरस्टार से मिलने उनके पनवले वाले फार्महाउस पर उनसे मिलने पहुंची। एक्टर की फैन सलमान से शादी करना चाहती थी। इसलिए वह उनके पनवले फार्महाउस पहुंची। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान की फैन दिल्ली से पनवले उनसे शादी करने आई थी।
सलमान खान की फैन को लिया गया हिरासत में
फैन ने कहा कि वह एक्टर से मिलना चाहती है। लेकिन सलमान फार्महाउस पर नहीं थे और आसपास हंगामा होने के बाद गांव वालों ने पुलिस को जानकारी दी। पनवेल पुलिस फार्महाउस पर पहुंची और लड़की को हिरासत में ले लिया गाया। इसके बाद लड़की को काउंसलिंग के लिए सील नाम की एनजीओ में भेजा गया। लड़की के पेरेंट्स को जानकारी दे दी गई है। लड़की के पेरेंट्स इस बात को जानने के बाद हैरान रह गए। ये घटना 22 मई की है।
लड़की को कलंबोली के एमजीएम अस्पताल भेजा गया जहां उसकी 8 दिनों तक काउंसलिंग हुई। लड़की ने SEAL को बताया कि उसे अपनी गलती का ऐहसास हो गया कि वह उनसे शादी नहीं कर सकती हैं। वह अपनी लाइफ जी रहे हैं और जैसा वह फिल्मों में करते हैं वैसे नहीं हैं। सलमान खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं क्योंकि उनकी जान को लॉरेंस बिश्नोई के सदस्यों से खतरा है। अप्रैल महीने में एक्टर के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस घटना में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस लगातार इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तारी कर रही हैं।
