माता-पिता को सता रही बेटे Salman Khan की चिंता, पुलिस ने दी आउटडोर प्रमोशन ना करने की चेतावनी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 20, 2023, 11:47 AM IST

Police advised to Salman Khan avoid outdoor events: मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने सलमान खान और उनकी टीम को अगले कुछ दिनों तक किसी भी तरह के ऑन-ग्राउंड इवेंट से बचने के लिए कहा गया है। क्योंकि जल्द ही अभिनेता की फिल्म किसी का भाई किसी की जान भी रिलीज होने वाली है।

Salman Khan Family Worried About His Security: सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सलमान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अभिनेता के परिवार ने उन्हें आउटडोर शूटिंग से बचने की सलाह दी है। इतना ही नहीं सलमान खान की फैमिली इन खबरों से बेहद चिंतित है। खान परिवार लगातार अपने बेटे सलमान की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

Salman khan News

पुलिस के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद से ही अभिनेता सलमान खान के घर के आसपास का माहौल काफी तनावपूर्ण है। एक सूत्र के हवाले से बताया गया है, 'सलमान खान के परिवार और उनकी टीम में हर कोई उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। इन नई धमकियों ने चीजों को हिला दिया है, लेकिन वे यह भी जानते हैं कि पुलिस ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है और यह सुनिश्चित कर रही है कि सुरक्षा के उचित इंतजाम हों।'

End of Feed