Kala Hiran Controversy: फिल्म काला हिरण को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। सलमान खान (Salman Khan) की टीम ने फिल्म काला हिरण के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा था। हाल ही में फिल्म काला हिरण के निर्माता अमित जानी ने बड़ा खुलासा किया था। इसके बाद फिल्म के निर्माता अमित जानी ने खुलासा किया कि सलमान खान की टीम उन्हें धमकियां दे रही हैं। अब इस मामले पर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली (Somy ali) ने रिएक्ट किया है। आइए विस्तार से जानते है इस रिपोर्ट में...(ये भी पढ़ें-'जिसको भेजना हो भेजो' Salman Khan का लीगल नोटिस फाड़ते हुए फिल्म प्रोड्यूसर ने दिया जवाब)
सोमी अली ने किया सपोर्ट (pic credit-instagram)
सोमी अली ने किया सपोर्ट
फिल्म काला हिरण के निर्माता अमित जानी ने हाल ही में दावा किया था कि उन्हें सलमान खान की कानूनी टीम की ओर से नोटिस मिलने के बाद धमकियां और दबाव का सामना करना पड़ रहा है। अब इस मामले में सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड और उनकी आलोचक रही सोमी अली ने अमित जानी का खुलकर समर्थन किया है। दरअसल, विवाद तब और बढ़ गया जब अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह कथित तौर पर सलमान खान की कानूनी टीम द्वारा भेजे गए नोटिस को फाड़ते नजर आए। वीडियो में अमित जानी ने कहा कि वह सलमान खान से डरने वाले नहीं हैं और अपनी फिल्म 'काला हिरण' का निर्माण जारी रखेंगे। उन्होंने ये भी दावा किया कि उन्हें कई तरफ से धमकियां और दबाव मिल रहा है, लेकिन वो अपने फैसले पर कायम हैं। इस बीच सोमी अली ने सोशल मीडिया पर अमित जानी का समर्थन किया। उन्होंने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए लिखा, 'आपको किसी पर भी फिल्म बनाने का पूरा अधिकार है। सिर्फ दोषी लोग ही छिपते हैं और धमकी देते हैं।' सोमी अली की इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया और विवाद को नया मोड़ दे दिया। अमित जानी ने भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद कहा।
सोमी अली ने किया सपोर्ट (pic credit- Kala Hiran film)
इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान
बताते चलें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगे। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इसके अलावा सलमान खान वामशी पैडीपल्ली की मूवी में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में नयनतारा भी धमाल मचाने वाली हैं।
