बॉलीवुड

Salman Khan ने परिवार के साथ बिताया मी-टाइम, चारों बहन-भाई कुछ यूं मस्ती करते आए नजर

Salman Khan with Family: सुपरस्टार ने हाल ही में अपने पिता सलीम खान ( Salim Khan) और अपने परिवार के साथ तस्वीर साझा की। सभी को साथ देखकर लग रहा है यह सलमान खान के पिता सलीम खान के जन्मदिन की फोटो है।

Image

Salman Khan share time with Family

Salman Khan with Family: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान( Salman Khan) इन दिनों बिग बॉस 18( Bigg Boss 18) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी के साथ वह अपनी फिल्म सिकंदर की भी जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान काम से समय निकालकर अपने परिवार के साथ वक्त बिताते नजर आए। सलमान खान अपने पापा के करीब है और लग रहा है कि वीकेंड के बाद सलमान ने अपने पापा और भाइयों के साथ समय बिताया। आइए आपको इस प्यारे से परिवार की तस्वीरें दिखाते हैं।

सुपरस्टार ने हाल ही में अपने पिता सलीम खान ( Salim Khan) और अपने परिवार के साथ तस्वीर साझा की। सभी को साथ देखकर लग रहा है यह सलमान खान के पिता सलीम खान के जन्मदिन की फोटो है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं । सोहेल खान( Sohail Khan) ने सलमान खान, अरबाज खान( Arbaaz Khan) , सलीम खान( Salim Khan) , सलमा खान( Salma Khan) , अर्पिता खान( Arpita Khan) और अलवीरा खान सहित पूरे परिवार की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है। जिसमें सभी घर वाले कैजुअल कपड़े पहने हुए कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है: "धन्य" ।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, लोकप्रिय लेखक सलीम खान ने अपने बेटे सलमान के लिए कभी भी कहानी न लिखने पर खुलकर बात की, उन्होंने कहा, "जब कोई व्यक्ति किसी के पास जाता है, तो वो यही कहता है , मेरे पास बड़ी कमाल की स्क्रिप्ट है, आप सुनिए'। फिर उसका पहला ख्याल ये आएगा कि अगर इनके पास इतने कमाल की स्क्रिप्ट थी तो इन्हें अपने बेटे के साथ क्यों नहीं बनाया गया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article